निकटवर्ती खिंदाकौर गांव स्थित बाबा रामदेव मंदिर में सरपंच मोहनराम सोऊ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अखिल भारतीय सैन भक्ति पीठ के पीठाधीश्वर सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोऊ ने कहा कि निष्पक्ष भाव से 36 कौम को साथ लेकर ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास करुंगा। इस मौके सैनाचार्य ने गोसेवा की महत्ता बताते हुए गांव में गोसेवार्थ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रूपसिंह भाटी हाणिया, भंवरसिंह भाटी, गेनसिंह भाटी, सवाईसिंह भाटी, रामकिशन, माणकराम, बबूताराम, गुरु बंशीलाल, बालाराम गुरु, बाबूलाल सैन, सूरजाराम दमामी, कानाराम पंार, भोपालसिंह, रमेश आदि मौजूद थे। इससे पूर्व भक्ति पीठ की ओर से जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khindakaur sarpanch sou prayed and got blessings from Sainacharya
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top