त्यौहारी सीजन के साथ-साथ बासनी में शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है। जिसके चलते बासनी में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। बासनी में आलू 40 रुपए किलो बिक रहा है।
जो पिछले महीने से 10 रू अधिक है। इसी प्रकार टमाटर 40- 50 रुपए प्रतिकलो, बैंगन 90, प्याज 60, ककड़ी 50, लोकी 20, गाजर 70, मटर 200, हरी मिर्च 45 रुपए किलो बिक रही है। दुकानदार अब्दुल गफ्फूर ने बताया कि भाव बढ़ जाने से सब्जी विक्रेता के साथ-साथ ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें