दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने कोविड-19 की चपेट में आने की वजह से एग्जाम नहीं दे सकने वाले स्टूडेंट्स के लिए विशेष परीक्षा का विकल्प दिया है। आईसीएआई इस "ऑप्ट-आउट' स्कीम को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीए की परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू हो रही हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार सीए की सभी परीक्षाओं में अगर कोई स्टूडेंट कोरोना या कंटेनमेंट जोन में रहने की वजह से शामिल नहीं हो पाता है तो वह जनवरी-फरवरी में होने वाले परीक्षा के दूसरे चक्र में बैठ सकेगा। अगर संबंधित स्टूडेंट यहां भी परीक्षा नहीं देना चाहते हैं तो वे मई 2021 में परीक्षा दे सकेंगे।

इस संबंध में स्टूडेंट्स को ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना होगा। यह घोषणा पत्र आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड हो गया है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि एक बार ऑप्ट आउट का विकल्प भरने के बाद उसे बदला नहीं जा सकेगा।

सिकासा जोधपुर चेप्टर के अध्यक्ष सीए धवल कोठारी के अनुसार नोटिफिकेशन के अनुसार ऑप्ट आउट का विकल्प वे स्टूडेंट्स ही चुन सकेंगे जो या तो स्वयं कोविड-19 पॉजिटिव हो अथवा कोरोना के लक्षण हो या फिर सरकार द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में रह रहे हों।

यह विकल्प चुनने वालों से नया फॉर्म या फीस नहीं ली जाएगी, लेकिन उन्हें पूरे ग्रुप की एक साथ परीक्षा देनी होगी। अगर कोई छात्र किसी ग्रुप में एक दो विषय की परीक्षा देकर ऑप्ट आउट चुनता है तो उसे जनवरी-फरवरी में पूरे ग्रुप के समस्त विषयों की परीक्षा देनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kovid affected and students living in content will get the option of giving paper in January-February
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top