एलिवेटेड राेड साेढाला के पास बेलगाम लग्जरी कार की टक्कर से मृत युवक माडाराम के परिजनाें ने पुलिस समझाइस के बाद रविवार सुबह शव लेने के लिए राजी हाे गए। परिजन शव काे पाली में बीजाेवा इलाके में स्थित देवासियाें का बास स्थित पैतृक गांव ले गए। माडाराम के परिजन और देवासी समाज के लाेग लग्जरी कार चला रही नेहा साेनी की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर शव लेने से मना कर दिया था और दाे दिन से मुर्दाघर के बाहर ही बैठे थे।
पुलिस अधिकारियाें ने समझाकर की और आईपीसी नियमाें के तहत कारवाई करने की बात कही। परिजन पुलिस समझाइस से मान गए। माडाराम के भाई प्रकाश और अन्य परिजनाें द्वारा शव लेने की सहमति जताए जाने के बाद दुर्घटना थाना प्रभारी रेवरमल व अन्य पुलिस अधिकारी मुर्दाघर पहुंचे और शव परिजनाें काे सुपूर्द किया। इसके बाद परिजन शव लेकर पाली के लिए रवाना हाे गए।
परिजनाें द्वारा शव लेकर रवाना हाेने के बाद पीसीसी चीफ गाेविंद सिंह डाेटासरा ने ट्विट किया कि कल एक अमीरजादे के तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के शाैक ने एक गरीब की जान ले ली। उनके परिवार का एक मात्र सहारा अब उनके साथ नहीं है। मैं डीजीपी साहब से अपील करता हूं कि मामले काे बिना किसी दबाव के दिखवाएं। सरकार आपके साथ है। हर सूरत में माडाराम के परिवार काे न्याय मिलना चाहिए। इस ट्विट के बाद राजस्थान बेराेजगार एकीकृत महासंघ के उपेन यादव ने रिट्विट किया कि कम से कम दाे दिन बाद ताे आपने सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार की सुध ली।
चेतावनी के लिए लिखा सावधान आगे विकट माेड है
अजमेर राेड से साेडाला तक एलिवेटेड राेड पर दर्दनाक हादसे में युवक की माैत और भास्कर द्वारा इंजिनियरिंग खामियां उजागर करने के बाद जेडीए चेता है। एलिवेटेड राेड पर जेडीए ने रिंबल स्ट्रिप मेंटीनेंस का काम शुरू कर दिया, लेकिन अभी भी स्ट्रिप कर्व के डेंजर जाेन में लगाई गई है जबकि ये कर्व से पहले हाेनी चाहिए।
स्ट्रिप के अलावा एलिवेटेड के पिल्लर्स पर जगह-जगह चेतावनी लिखी है सावधान आगे विकट माेड है। एक्सपर्ट ने बताया था कि रंबल स्ट्रिप कर्व से पहले लगाने पर ही स्पीड कंट्राेल हाे सकती है, डेंजर जाेन में स्ट्रिप लगाने से हादसे हाेने का खतरा ज्यादा रहेगा। इस मामले में जेडीसी गाैरव गाेयल ने बताया कि एलिवेटेड पर मेंटीनेंस के लिए इंजिनियर्स काे निर्देश देकर काम शुरू कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें