महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में नीमकाथाना व गणेश्वर सेक्टर में केंद्र बंद मिले, वहीं कई जगह कार्मिक नहीं मिले। सीडीपीओ संजय चेतानी ने बताया कि अनुपस्थित मिले कार्मिकों को मानदेय सेवा से पृथक करने का नोटिस दिया गया है।
निरीक्षण में आंगनबाडी केन्द्र गणेश्वर-बी पर आशा सहयोगिनी सुनीता शर्मा दो नवंबर से बिना सूचना अनुपस्थित मिली। सेडूडा में कार्यकर्ता कमलेश सैनी बिना सूचना अनुपस्थित मिली। वहीं आशा सहयोगिनी अनिता सैनी उपस्थित रजिस्टर में हस्ताक्षर करके घर चली गई।
गुवार में सहायिका तीन नवंबर से बिना सूचना अनुपस्थित है। गणेश्वर सेक्टर का नई कोठी आंगनबाड़ी केन्द्र व नीमकाथाना में वाल्मीकि बस्ती वार्ड 14 का केन्द्र बंद मिला। नीमकाथाना के वार्ड पांच पथवारी के मोहल्ले के केन्द्र पर सहायिका प्रेम देवी व सहयोगिनी ममता देवी अनुपस्थित मिली।
सीडीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र भावरियों की ढाणी सुव्यवस्थित मिला। केन्द्र पर कार्यकर्ता सरोज देवी तथा सहायिका अंकिता उपस्थित थी। केन्द्र पर न्यूट्री गार्डन में पालक दो बार हार्वेस्ट कर लाभार्थियों को बांटा गया। वहीं टमाटर, बैंगन, गोभी, लहसुन आदि लगना शुरू हो गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें