शहर में सर्दी में गर्मी की दस्तक दिखाई दे रही है। तीन दिन से अधिकतम तापमान 32 डिग्री से पार चला गया। इस बार दिसंबर ने अधिकतम तापमान में गत 12 वर्ष रिकॉर्ड तोड़ दिया। जबकि न्यूनतम तापमान में स्थिरता है। शहर में अलसुबह हल्की ठिठुरन थी, जिसकी वजह से शहर का तापमान बढ़ नही पाया और शहर का तापमान 10.8 पर स्थिर रहा।

दिन निकलने के साथ गर्मी का असर बढ़ने लगा, क्योंकि दिन में हवा तेज नहीं थी। दोपहर में तो धूप इतनी थी कि तपिश सताने लगी। शहर का अधिकतम तापमान हालांकि करीब 1 डिग्री उतर गया, लेकिन दिन में गर्मी का अहसास कम नहीं हो पाया। शहर का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 32.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले दो दिन खुली धूप निकलेगी और शहर का अधिकतम तापमान बढ़ने अथवा स्थिर रहने की संभावना है। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान भी ज्यादा नहीं बदलेगा। ज्ञात रहे कि दिसंबर माह में शहर का औसत अधिकतम तापमान 27.3 है, लेकिन पहले 4 दिनों में एक दिन भी तापमान 31.8 से कम नही रहा।
पिछले 4 दिनों का तापमान

1 दिसंबर 31.8

2 दिसंबर 32.8

3 दिसंबर 33.3

4 दिसंबर 32.2



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Feeling of heat even in winter, mercury crosses 32 degrees in 3 days
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top