बीसलपुर से मंगलवार को दिन में पानी नहीं आने से शहर में कई कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई नहीं हो सकी। हरियाणा ब्राह्मण मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, बैरवा मोहल्ला, खोरी कोठी मोहल्ला, लालसोट रोड, सुभाष कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, पंचायत समिति रोड सहित कई कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति ठप रही।
इन कॉलोनियों में चौथे दिन भी पानी की सप्लाई नहीं हुई। सोमवार को भी बीसलपुर से करीब 12 लाख लीटर ही पानी आया था। इसके चलते कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई प्रभावित रही थी। बीसलपुर से पहले रोजाना 25 लाख लीटर पानी आ रहा था। जलदाय विभाग के जेईएन देशराज बैरवा का कहना है कि बीसलपुर से मंगलवार शाम को पानी आया। इसके चलते कॉलोनियों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें