बीजेपी के प्रदेश महामंत्री व रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर ने मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत पर भ्रष्ट अधिकारियाें के संरक्षण का आराेप लगाया है। दिलावर ने कहा कि प्रदेश में रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े जाने वाले बड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मामलाें में अभियोजन स्वीकृति नहीं दी जा रही और उन्हें सीधे ताैर पर बचाया जा रहा है। एसीबी कड़ी मेहनत के साथ अपनी जान जोखिम में डालकर बड़े अधिकारियों काे लाखों की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ती है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुमति नहीं देकर प्रदेश की जनता को चिढ़ा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें