ऑटोनॉमस बॉडीज जैसे यूजीसी और एआईसीटीई के स्थान पर हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया(एचईसीआई) अगले एकेडमिक सेशन से शुरू होगा। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 में हायर एजुकेशन के लिए एचईसीआई को एकल निकाय बनाने की सिफारिश की गई है। इसमें मेडिकल व कानूनी शिक्षा शामिल नहीं है।

हायर एजुकेशन सेक्रेटरी अमित खरे ने एक वर्चुअल क्रॉन्फ्रेंस में बताया, 2021 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के लिए अगले साल होने वाला कॉमन एडमिशन टेस्ट एक एकेडमिक क्रेडिट बैंक की तरह होगा जिससे एक यूनिवर्सिटी से दूसरी में क्रेडिट्स ट्रांसफर हो पाएंगे। अगले वर्ष के लिए प्लान्ड नियामक बदलावों के बारे बोलते हुए खरे ने कहा, यूजीसी, एआईसीटीई और एनसीटीई जैसे स्भी निकाय एक साथ मिला दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top