रेलवे द्वारा हावड़ा-जोधपुर (सप्ताह में 4 दिन) तथा हावड़ा-बीकानेर (सप्ताह में 3 दिन) स्पेशल ट्रेन के हावड़ा से धनबाद के बीच के ठहराव समय में परिवर्तन किया है। रेलवे के डिप्टी जीएम लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार, ट्रेन नंबर 02385 हावड़ा-जोधपुर, ट्रेन नंबर 02387 हावड़ा-बीकानेर स्पेशल हावड़ा से रात 11:25 बजे प्रस्थान कर रात 00:32 बजे वर्द्धमान, 2:04 बजे आसनसोल और 3:20 बजे धनबाद पहुंचेगी। धनबाद से जयपुर, जोधपुर और बीकानेर के बीच स्टेशनों पर ठहराव समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें