झंवर थाना इलाके के दो पेट्रोल पंप पर कार सवार बदमाशों ने डीजल केन में भरवाया और बगैर पैसे दिए भाग गए। इसके बाद वे भांडुकला के एक पेट्रोल पंप पर भी बिना रुपए दिए डीजल भरवा भाग निकले।
झंवर थाना प्रभारी आरपीएस प्रोबेशनल आशीष प्रजापत ने बताया कि पंचायत समिति धवा क्षेत्र के डोली, भांडुकला व धवा पेट्रोल पंप पर सोमवार रात को बदमाशों ने वारदात की। डोली स्वागत पेट्रोल पंप के मैनेजर चेतन प्रजापत ने बताया कि रात करीब 10 बजे के बाद स्विफ्ट कार लेकर युवक आए और उन्होंने कार व कैन में करीब 19 हजार का डीजल भरवाया, डीजल भरवाने के बाद उन्होंने बिल की मांग की, वहीं बिल देने पर उन्होंने हाथ से बिल बनाकर देने को कहा, जब कर्मचारी हाथ से बिल बनाने ऑफिस की तरफ गया तो पीछे से युवक कार लेकर भाग निकले।
इसी प्रकार इन्होंने भांडुकला व धवा पेट्रोल पंप पर भी वारदात को अंजाम दिया। वहीं तेल भरवाते व भागते हुए पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। आरपीएस ने बताया कि फुटेज में कार बिना नंबरी थी, ऐसे में अब कार व युवक की पहचान की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें