राज्य सरकार ने अलग-अलग अधिसूचना जारी कर राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना 2020, राजस्थान पत्रकार और साहित्यकार कल्याण कोष नियम 2001 एवं राजस्थान राज्य अधिस्वीकृत पत्रकार चिकित्सा सुविधा योजना 2005 में संशोधन किया है। सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त महेन्द्र सोनी ने बताया कि संशोधन नियम तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना (संशोधन) नियम-2020 के अनुसार ऐसे पूर्णकालिक अधिस्वीकृत पत्रकार जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो को 5 हजार रुपए प्रतिमाह के स्थान पर अब 10 हजार रुपए प्रतिमाह की सम्मान राशि दी जाएगी। राजस्थान पत्रकार और साहित्यकार कल्याण कोष (संशोधन) नियम-2020 के अनुसार सभी प्रकार की गम्भीर बीमारियों के लिए आर्थिक सहायता देय होगी। पूर्व में केवल छः गम्भीर बीमारियों पर ही आर्थिक सहायता देय थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें