गुमानपुरा पुलिस ने ऑनलाइन किक्रेट सट्टा खिलाने के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके पास से 2 करोड़ से ज्यादा का हिसाब मिला हैं। सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छावनी बंगाली कॉलोनी में वसीम के मकान पर दबिश दी।
जहां किक्रेट के सट्टे की ऑन लाईन खाईवाली करते हुए तीन बदमाशों पंकज जैन पुत्र राजेन्द्र उम्र 35 साल निवासी बालाजी टाउन बालीता रोड़ कुन्हाड़ी, तबरेज अहमद पुत्र इफलाख अहमद उम्र 36 साल निवासी बोम्बे योजना जेके कॉलोनी के सामने थाना उधोग नगर और लियाकत अली पुत्र मोहम्मद शफी उम्र 52 साल निवासी अमन कॉलोनी विज्ञान नगर को गिरफ्तार किया।
तीनों के कब्जे से एक एलईडी, एक लेपटॉप , एक पैन ड्राईव, एक लेपटॉप चार्जर, एक की बोर्ड, 6 मोबाईल, एक सेटअप बॉक्स, एक लाईट बोर्ड, एक टीवी का रिमोट बरामद किया हैं। वहीं, एक हिसाब का रजिस्टर मय रकम किक्रेट सट्टा 46 हजार बरामद की हैं। पुलिस को पैन ड्राइव में सट्टे के करीब 2 करोड 47 लाख 35 हजार रुपए का हिसाब भी मिला है।
जुआं खेलते पांच गिरफ्तार
कैथूनीपोल पुलिस ने जुआं खेलने के मामले में पांच जनों को गिरफ्तार किया हैं। एचएसओ सत्यपाल पारिक ने बताया कि भिश्तिपाड़ा बाबा के चबूतरे के पास से अब्दुल कमर, सलमान, मोहम्मद अली, अब्दुल करीम और सलीम इन पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पांचों जुआं खेल रहे थे, पुलिस ने इनके पास से 11 हजार 100 रूपए बरामद किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें