नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद जो विस्फोट होगा वो सरकार को ले डूबेगा। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा में कृषि बिल लाया गया तो कांग्रेस चुप थी और कानून बनने के बाद कांग्रेस के नेता ढोंग कर रहे हैं।
कटारिया ने यह भी कहा कि अलवर में हमारी पार्टी के महामंत्री भूपेंद्र यादव किसान चौपाल लगाते हैं तो भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होती है और यहां सरकार ही कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए सीएम की मौजूदगी में धरना दे रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें