पेज

सोमवार, 4 जनवरी 2021

81 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, अब 1592 एक्टिव केस

एक तरफ वैक्सीन की ट्रायल चल रही है, दूसरी तरफ संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ रही है। साल के पहले दिन 91, दूसरे दिन 82 और रविवार को जयपुर में नए संक्रमित 81 में से एक की मौत हुई है। यानि केसेज का ग्राफ घट रहा है। झोटवाड़ा, गोविन्दगढ़ और वैशाली नगर में सबसे ज्यादा केसेज मिले है। अब तक जयपुर में 57501 पॉजिटिव में से 504 की मौत हो चुकी है। संक्रमित में से 55405 रिकवर होकर घर चले गए है। एक्टिव केसेज की संख्या 1592 है।
कहां-कितने केेस
झोटवाड़ा, गोविन्दगढ़, वैशाली नगर में 7-7, मानसरोवर-6, कोटपूतली-5, अजमेर रोड़, शाहपुरा में 4-4, फुलेरा, सांगानेर में 3-3, आमेर, विद्याधर नगर, विराट नगर, शास्त्री नगर, सीकर रोड़, सोडाला, मुरलीपुरा, सी-स्कीम में 2-2 और आदर्श नगर, आगरा रोड़, अजमेरी गेट, ब्रहमपुरी, सिविल लाइंस, दुर्गापुरा, गलता गेट, गांधी नगर, गंगापोल, जगतपुरा, लाल कोठी, महेश नगर, फागी, टोक रोड़ पर एक-एक संक्रमित मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
81 new infected, one killed, now 1592 active cases
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें