मानसरोवर जोन में स्वर्ण पथ पर चल रहे अवैध निर्माण की परिवादी से शिकायत प्राप्त होने पर महापौर सौम्या गुर्जर ने शुक्रवार को सतर्कता शाखा के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंची। निर्माण कार्य बंद होने की रिपोर्ट प्राप्त होने के बावजूद मौके पर निर्माण कार्य चालू मिला, जिस पर महापौर के निर्देश पर निर्माण उपकरणों को जब्त किया गया।
साथ ही बिल्डिंग को सीज करने के निर्देश दिए। इस मामले में उपायुक्त मानसरोवर से रिपोर्ट तलब की गई थी। इसमें निर्माण कार्य बंद होने की रिपोर्ट दी गई थी। जोन उपायुक्त को क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माणों के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें