पेज

शनिवार, 2 जनवरी 2021

इस साल 78 फीसदी बूंदी शहर सीवरेज से जुड़ जाएगा

शहर के लिए स्वीकृत सीवरेज का सैकंड फेज इस साल में पूरा हो जाएगा। इस साल में 78% शहर सीवरेज से जुड़ जाएगा। सीवरेज के हिसाब से बांटे गए 9 जोन में से 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। सीवरेज ठेका कंपनी टाटा प्रोजेक्ट लि. के प्रतिनिधि सुनीलसिंह सिकरवार के मुताबिक उन्हें कुल 150 किमी एरिया में सीवरेज लाइनें डालनी हैं, जिनमें 130 किमी में सीवरेज लाइनें बिछाई जा चुकी हैं।

केवल 20 किमी में ही डालनी बाकी है। तीन जोन पूरी तरह कंपलीट हो चुके हैं और बाकी जोन में किसी में काफी काम हो चुका है। खोजा गेट से छत्रपुरा में हाइवे तक, सर्किट हाउस से हाइवे तक काम पूरा हो चुका है, गणेश बाग एरिया में भी घरों को सीवरेज से कनेक्ट करने का थोड़ा-बहुत काम ही बाकी रहा है।
इसी तरह जोन 8 में गांधी ग्राम इलाके में मेन लाइन का काम चल रहा है। जोन 9 बीबनवा रोड में केवल मेन लाइन डालने का काम बाकी रहा है। ट्रीटमेंट प्लांट में सीवरेज का पानी जाने लगा है। इस साल सैकंड फेज का काम पूरा हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें