शहर में शनिवार को 8 करोड़ 78 लाख रुपए के विकास कार्य जनता को समर्पित किए जाएंगे। नगरपरिषद आयुक्त महावीरसिंह सिसोदिया ने बताया कि स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए शहर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम डीओआईटी में रखा गया है। अध्यक्षता पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा करेंगे।
ये काम होंगे समर्पित
80 लाख में आजाद पार्क के सौंदर्यकरण एवं विकास कार्य, मीरां गेट और मीणा मंदिर के सामने विकास नगर में बने 50-50 लाख के दो मॉडर्न टाॅयलेट, 50 लाख रुपए के नगर परिषद सभागार कक्ष, अमृत योजना में शहर के 9 स्थानों पर 6.48 करोड़ रुपए की लागत से बनी पानी की टंकियां शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें