पेज

शनिवार, 2 जनवरी 2021

अल्टीमेटम: मांगें नहीं मानी तो आशा सहयोगिनियां 5 को करेंगी रोड जाम

मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 11 दिन से चल रहा आशा सहयोगिनियाें का धरना गुरुवार को उग्र हाे गया। महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, अधिकारियों का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 5 जनवरी को राजस्थान भर की महिलाएं जयपुर में एकत्र होकर रोड जाम करेंगी। आशा सहयोगिनी यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष कौशल्या देवी ढाका ने कहा कि पिछले 11 दिन से हम ठंड में खुले आसमान के तले धरना दे रही हैं, लेकिन सरकार हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रही। हमारी मांगे जायज हैं।

हमें नियमित किया जाए और हमारा मानदेय भी बढ़ाया जाए। हमें लिखित में आश्वासन मिले। उधर अधिकारियों का कहना है कि हमने शुक्रवार को भी महिलाओं से वार्ता करने की कोशिश की, लेकिन वे वार्ता के लिए राजी नहीं हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ultimatum: If the demands are not met, then Asha Sahyoginis will commit road jam on 5
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें