जवाहर सर्किल इलाके में एक अभ्यर्थी को जेईएन भर्ती परीक्षा में ओएमआर शीट बदलकर सलेक्शन करवाने का झांसा देकर 8 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो बदमाशों को शुक्रवार को जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अजय मीणा सवाई माधोपुर के बामनवास व कमल मीणा भरतपुर के बांसरोली का रहने वाला है।
दोनों आरोपी जयपुर में किराये के मकान में रहते है। थानाधिकारी नेमीचंद ने बताया कि इस संबंध में गुरुवार को पीड़ित सवाई माधोपुर के खंडार निवासी जयप्रकाश मीणा ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 6 दिसंबर को जेईएन भर्ती परीक्षा का एग्जाम देने के बाद अजय मीणा ने खुद व साथी कमल की कर्मचारी चयन बोर्ड में बड़े अधिकारियों से जानकारी बताकर 22 लाख रुपए में ओएमआर शीट बदलवाकर सलेक्शन करवाने का झांसा दिया।
आरोपियों ने 8 लाख रुपए एडवांस ले लिए। कुछ दिन बाद आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया। गौरतलब है कि एसओजी रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने भर्ती रद्द कर दी। पकड़े गए दोनों आरोपी महेश नगर में लाइब्रेरी चलाते हैं। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें