शीतल स्वाध्याय भवन काशीपुरी में संथारा साधिका अर्चना कंवर के संथारा ग्रहण के तीसरे दिन रविवार काे विभिन्न धार्मिक क्रियाएं हुई। शहर के साथ ही दूसरे प्रदेशाें से भी श्रद्धालुओं का आना जाना
जारी रहा। रविवार को साध्वी ज्ञान कंवर एवं मैना कंवर के सानिध्य में दोपहर 12:15 से 1:30 बजे शीतल यश महिला मंडल द्वारा नवकार महामंत्र का जाप किया गया। मीडिया प्रभारी मनीष बंब ने बताया कि साध्वी ज्ञानकंवर, साध्वी मैनाकंवर, कांताकंवर, प्रियदर्शना, पुष्पलता, कमलप्रभा, ज्योतिप्रभा, सुमनप्रभा आदि सेवा में लगे हैं।
सुमन चंडालिया द्वारा संथारा साधिका अर्चना कंवर के लिए “परमात्मा ये आत्मा ने सांची शांति आपजो” प्रार्थना गीत गाया। महिला मंडल अध्यक्ष अलका सिंघवी ने बताया कि मंडल द्वारा शीतल स्वाध्याय भवन में राेज दाेपहर 2 से 3 बजे तक नवकार मंत्र का जाप किया जाएगा। तेरापंथ भवन से पहुंचे मुनि कुलदीप कुमार व मुकुल कुमार ने मंगल पाठ सुनाया।
संघ के संरक्षक नवरत्नमल बंब, अध्यक्ष मानसिंह भंडारी, मंत्री माणकचंद पीपाड़ा, अशोक पोखरना, जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा अध्यक्ष पुष्पा गोखरू, नीता बाबेल, शकुन्तला बोहरा, भंवर सिंह सुराणा, पूर्व पार्षद सुरेश बंब, श्रीपाल तातेड, रघुवीर सिंह भंडारी, प्रेम सिंह कोठारी, राजेंद्र सिंह कोठारी, दिनेश बंब, प्रमोद सिंघवी, तेरापंथ संघ के अध्यक्ष निर्मल सुतरिया, लक्ष्मी लाल झाबक, लक्ष्मी लाल सिरोया, विजय लोढ़ा, पुनीत कावड़िया, सागर बाफना, रतन झाबक, विनोद झाबक, श्रीसंघ मंगलवाड़ व पोटला, विनोद चौधरी, प्रकाश पीपाड़ा सहित कई श्रावकाें ने सोशल डिस्टेंस के बीच दर्शन लाभ लिए।
संघ मंत्री माणकचंद पीपाड़ा ने बताया कि रविवार को आचार्य शिवमुनि, युवाचार्य महेन्द्र ऋषि,राष्ट्रीय जैन कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष पारस मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल सुदर्शन बापना, लाड़ मेहता ने संथारा की जानकारी लेकर साधुवाद और शुभकामनाएं व्यक्त की।
इसके अलावा कंवरलाल सूरिया, मीठ्ठालाल सिंघवी,दिनेश संचेती, रिखबचंद पीपाड़ा, शांतिलाल खमेसरा,नीता बाबेल, मंजू पोखरणा, कमला चौधरी, संजुलता बाबेल,राहुल ज्योती रातड़िया आदि ने दर्शन और नवकार महामंत्र का जाप किया। संसार को असार समझ कर उन्हाेंने यशकंवर महाराज के प्रवचनाें से प्रभावित होकर दीक्षा अंगीकार करते हुए राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि क्षेत्रों मे धर्म की अलख जगाई और जीवन में तप त्याग करते हुए संथारा ग्रहण किया।
राजस्थान व मध्यप्रदेश में जगाई धर्म की अलख
शीतल स्वाध्यायप भवन काशीपुरी में पिछले चार साल से यशकंवर महाराज की शिष्या महासती अर्चना कंवर अस्वस्थ चल रही, जिनको श्रीसंघ के अध्यक्ष मानसिंह भण्डारी, मंत्री माणकचंद पीपाड़ा आदि पदाधिकारियों की माैजूदगी में शुक्रवार दोपहर साध्वी ज्ञानकंवर, मैनाकंवर ने मदन मुनि,सुकन मुनि की आज्ञा से संघ की साक्षी में संथारा दिलाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें