पेज

सोमवार, 4 जनवरी 2021

जैन सामयिक फेस्टिवल में एक समय- एक साथ आराधना कर दिया एकता का परिचय

जैन सामायिक फेस्टिवल के माध्यम से जैन धर्म के तेरापंथ युवक परिषद्, द्वारा अभिनव सामायिक एवं नवकार महामंत्र जाप अनुष्ठान किया। शास्त्रीनगर एवं तेरापंथ सेवा संस्थान शास्त्रीनगर के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कोठारी ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों के जैन परिवारों के लिए सामायिक स्थल अणुव्रत साधना सदन स्कूल सी सेक्टर शास्त्री नगर में एक साथ बैठकर समय की आराधना कर जैन एकता का परिचय दिया।

तेरापंथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष गणपत लाल पीतलिया ने समाजजनाें को नव वर्ष की बधाई देकर उनका स्वगात किया। युवक परिषद के नरेश नाहटा ने आभार जताया। इस अवसर पर वरिष्ठ श्रावक रोशन लाल पीतलिया, शैलेंद्र बोरदिया, भैरूलाल बाफना, मोहन लाल जैन, शांति लाल श्रीमाल, नवीन वागरेचा, रजनीश नोलखा, लादू लाल सिरोहिया, अशोक कुमार श्रीमाल, राकेश कुमार नंगावत, महिला प्रकोष्ट की सदस्य उषा बोहरा, रेखा सिरोहिया, प्रमिला, अंजू कोठारी, मधुबाला पीतलिया, स्नेहलता पोखरणा, बसंता देवी पीतलिया, लाड़ बाई, छोटीया बोहरा आदि की भागीदारी रही।

विश्व में एक समय, एक दिन, एक सोच, एक सामायिक का प्रथम बार यह कार्यक्रम होना विशिष्ट रहा। हर व्यक्ति ने ऐसे सामूहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम की हर माह में मांग की एवं कार्य की सराहना की। सुबह करीब 9 से 10 बजे तक सामायिक साधकों द्वारा श्री नमस्कार महामंत्र की सामूहिक जपानुष्ठान ध्वनि से तन, मन, वचन एवं भवन को गूंजायमान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
At a time in Jain topical festival- worshiping unity introduced together
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें