आदतन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर बबलू शेख ने पहले चाय की दुकान पर युवक से झगड़ा किया और उसके बाद रास्ता राेककर चाकू से वार किया। पुलिस वारदात के बाद से फरार हिस्ट्रीशीटर काे तलाश रही है। शुक्रवार की रात काे 9.30 बजे राणीसर बास निवासी चन्द्रशेखर राजपुराेहित और सदर पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर बबलू शेख के बीच शेखाें के माेहल्ले में चाय की दुकान पर झगड़ा हुआ।
वहां लाेगाें ने बीचबचाव कर दाेनाें काे अलग कर दिया। उसके बाद चन्द्रशेखर वहां से पैदल जूनागढ़ की ओर जा रहा था। बाइक पर सवार बबलू शेख और उसके एक अन्य साथी ने हेड पाेस्ट ऑफिस के पास चन्द्रशेखर काे राेका। हिस्ट्रीशीटर ने चन्द्रशेखर पर चाकू से वार किया जाे उसकी जांघ पर लगा। वारदात के बाद दाेनाें बाइक पर फरार हाे गए। चन्द्रशेखर की रिपाेर्ट पर सदर पुलिस थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। हिस्ट्रीशीटर फरार है जिसे पुलिस तलाश रही है।
हफ्ता वसूली करता है हिस्ट्रीशीटर बबलू शेख
सदर पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर बबलू शेख फड़बाजार और उसके आसपास के क्षेत्राें में दुकानदार और गाडे वालाें से हफ्ता वसूली करता है। पुलिस के मुताबिक इसे लेकर पू्र्व में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं। बबलू के खिलाफ 30 से ज्यादा मुकदमे हैं। इनमें से ज्यादातर हफ्ता वसूली के लिए मारपीट, चाकूबाजी के हैं। शुक्रवार काे भी चन्द्रशेखर से झगड़े का कारण अवैध वसूली ही बताया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें