श्रीडूंगरगढ़ रीको औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह हाईटेंशन तारों से ट्रक के टकरा जाने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव माणकरासर निवासी सत्यप्रकाश पूनिया रीको औद्योगिक क्षेत्र में माल भरने के लिए अपना खाली डंपर लेकर आया था।
डम्पर जैसे ही खड़ा किया तो उसकी लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण उसका डाला उपर हो गया एवं ऊपर से गुजर रही 11 हजार हाई वोल्ट के तारों को छू गया। इससे डंपर में आग लग गई एवं सत्यप्रकाश भी करंट की चपेट में आ गया। सत्यप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत सप्लाई बंद करवाई गई एवं पालिका की फायरब्रिगेड की गाड़ी एवं मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाया गया।
इस संबंध में मृतक के चाचा तोलाराम ने मर्ग दर्ज करवाई है। विदित रहे कि रीको एरिया में विद्युत विभाग की उदासीनता के कारण यह दूसरा हादसा है जिसमें नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इससे पहले पिछले साल 14 जून को भी विद्युत पोल में करंट आने के कारण एक श्रमिक की मौत हो गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें