पेज

रविवार, 3 जनवरी 2021

पंजाब के मुख्य सचिव की फेसबुक आईडी से की ठगी

मेवात क्षेत्र के टटलूबाजों ने पंजाब सरकार के चीफ सेकेट्री की फेसबुक आईडी हैक कर लाखों रुपए की ठगी कर डाली। मामले की जानकारी लगने पर पंजाब साइबर क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुई और मेवात क्षेत्र में आधा दर्जन गांवों में दबिश देकर एक जने को गिरफ्तार कर ले गई।

पुलिस के अनुसार गत दिनों पूर्व गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के चंदपुरा निवासी रमन पुत्र पुरण जाटव ने पंजाब के चीफ सेकेट्री की फेसबुक आईडी हैक कर ली और उनके परिचितों से लाखों रुपये की ठगी की। इसको लेकर पंजाब क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज किया गया था।

पंजाब प्रदेश की क्राइम ब्रांच की टीम ने मेवात क्षेत्र के गोपालगढ़, पथराली, कांहोर, बोड़ोली डहर, चंदपुरा गांवों में छापा मारा। पंजाब से आई टीम ने चंदुपरा निवासी रमन पुत्र पूरन को उसकी मोबाइल की लोकेशन लेकर उसको जंगलों से पकड़ लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Punjab Chief Secretary cheated on Facebook ID
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें