अमेरिका में ड्यूश बैंक के वाइस प्रेसिडेंट पंकज ओझा जेएनयू में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डाेभाल के साथ मंच साझा करेंगे। ओझा मूलत: बीकानेर के गंगाशहर के रहने वाले हैं। उनका परिवार यहीं रहता है। वो यहां इंजीनियरिंग काॅलेज से कम्प्यूटर साइंस की डिग्री ले चुके हैं। वर्तमान में फ्लाेरिडा में रहते हैं। 9 जनवरी काे हाेने वाले कार्यक्रम में आयाेजकाें ने कई देशाें के आठ विचारकाें काे चुना है, जिसमें पंकज भी हैं।

कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के 158वें जन्मदिन पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। प्रोग्राम में यूएस से दाे और कनाडा से एक विचारक काे शामिल किया गया है। पंकज स्वामी विवेकानंद के विचार ग्लाेबल परिपेक्ष्य में किस प्रकार विश्व के लिए कल्याणकारी हैं, विषय पर चर्चा करेंगे।

आयाेजन वर्चुअल हाेगा। भास्कर से बातचीत में ओझा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जाे पहचान दूसरे देशाें में है, उतनी समझ भारत के लोगों काे भी हाेना जरूरी है। बोले, स्वामी विवेकानंद के बारे में विचार रखना मेरे लिए गर्व की बात है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deutsche Bank Vice President Pankaj Ojha will share the stage with Dibhal at JNU
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top