चेतनकुमार मालवीय, चुनाव समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों ने अपने खर्चे का ब्यौरा जमा करवाया है। सभी 89 प्रत्याशियों का खर्चा मात्र 971605 रुपए ही आया। इनमें से 38969 रुपए वाहनों पर, 390066 रुपए पोस्टर बैनर तथा 541520 रुपए अन्य पर व्यय हुआ है।

एक लाख रुपए खर्च सीमा थी। सबसे ज्यादा खर्च 37105 रुपए वार्ड 25 की कांग्रेस प्रत्याशी ककुडी देवी ने बताया लेकिन वे चुनाव हार गई। तेजाराम चोयल, विजयलक्ष्मी, माधवसिंह, राजेंद्र व पेमी देवी ने एक-एक हजार रुपए खर्च करना बताया। ये पांचों भी चुनाव हार गए। वार्ड 35 से निर्विरोध विजेता बनी दुर्गादेवी ने 2 हजार रुपए खर्चा बताया। सिर्फ 9 प्रत्याशियों ने 20 हजार से ज्यादा का खर्चा बताया है।

एक लाख रुपए थी सीमा : भाजपा ने कांग्रेस व निर्दलीय से किया ज्यादा खर्चा

खर्चे में भी भाजपा आगे रही| भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशियों के मुकाबले चुनाव में ज्यादा खर्च किया है। भाजपा के 35 प्रत्याशियों ने 486604 रुपए खर्च किया। इनका औसत खर्च 13902 रुपए है जबकि कांग्रेस के 31 प्रत्याशियों ने 293142 रुपए खर्च किया है। इनका औसत खर्च 9456 रुपए है। इसी तरह 23 निर्दलीय प्रत्याशियों ने कुल 191859 रुपए खर्च किया। जिनका औसत 8341 रुपए है।

जीतने वालों का ज्यादा खर्च| चुनाच जीतने वाले प्रत्याशियों ने औसत ज्यादा खर्च किया है। 35 प्रत्याशियों ने 464711 रुपए खर्चे, जिनका औसत 13277 रुपए है। जबकि चुनाव हारने वाले 54 प्रत्याशियों ने 506894 रुपए खर्चे, जिनका औसत खर्च 9386 रुपए है।

पालिका अध्यक्ष ने किए 19175 रुपए खर्च| वार्ड नंबर 15 से भाजपा से चुनाव जीतकर बिलाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष बनने वाले रूपसिंह परिहार ने 19175 रुपए का चुनावी खर्च बताया है। 9700 रुपए पोस्टर बैनर पर खर्च किए और 9475 रुपए अन्य खर्च बताया है। जबकि उनके सामने खड़े जितेंद्रसिंह राठौड़ ने मात्र 4100 रुपए खर्च किए। उपाध्यक्ष बने लक्ष्मणराम पटेल 11205 रुपए का खर्च बताया है।

महिलाओं ने सस्ते में लड़ा चुनाव| महिला प्रत्याशियों की तुलना में पुरुष प्रत्याशियों ने ज्यादा खर्च किया। 31 महिला प्रत्याशियों ने 312149 रुपए खर्चे, इनका औसत 10069 रुपए है। जबकि 58 पुरुष प्रत्याशियों ने 659456 रुपए का खर्चा बताया। जिनका औसत खर्च 11369 रुपए है।

8 ने पोस्टर बैनर नहीं बनाए, इनमें 7 हारे| चुनाव में 8 ऐसे प्रत्याशी थे, जिन्होंने पोस्टर बैनर पर एक रुपया खर्च नहीं किया। इनमें 7 प्रत्याशी चुनाव हार गए। बिना पोस्टर के चुनाव जीतने वाली दुर्गादेवी निर्विरोध विजय रही। वहीं 89 में से राजेंद्र, त्रिलोक कुमार,परवीन बानो, भावना, दिलीप कुमार, विमला, भोलाराम, हुकमाराम, पुष्पा, सुखी देवी, गणपत आदि ने वाहनों पर रुपए खर्च किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Five candidates contested the election for 1-1 thousand rupees, the candidates who spent the most 37 thousand lost.
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top