भाजपा ने निकाय चुनाव में परचम फहराने की मंशा के साथ एक-एक पालिका पर प्रमुख नेताओं काे जिम्मेदारी साैंपी है। प्रदेश के 90 निकायाें पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें कई विधायक, पूर्व विधायक और प्रमुख नेता शामिल हैं। बीकानेर की नाेखा, देशनाेक और श्रीडूंगरगढ़ पालिका भी इसमें शामिल हैं।
दूसरी ओर देहात भाजपा ने भी तीनाें पालिका चुनावाें के लिए दाे-दाे नेताओं की जिम्मेवारी साैंपी है। ये संयाेजक-सह संयाेजक कार्यकर्ताओं मन टटाेलने से लेकर टिकट के लिए प्रत्याशी तय करने में सहायक हाेंगे। प्रदेश भाजपा के महामंत्री भजन लाल शर्मा ने पूर्व विधायक भैराराम सियाग काे नाेखा, पूर्व विधायक अशाेक नागपाल काे श्रीडूंगरगढ़ का प्रभारी बनाया है। जगबीर छाबा और जितेन्द्र राजवी काे देशनाेक पालिका की संयुक्त जिम्मेवारी दी गई है।
देहात भाजपा अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने पालिकावार संयाेजक-सह संयाेजक की नियुक्ति की है। नाेखा में सूरजमल उपाध्याय-माेहन राठी, देशनाेक में प्रदीप चारण-रामेश्वर सुथार, श्रीडूंगरगढ़ में रामेश्वर पारीक-लीलाधर बाेथरा काे जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने गुरुवार काे देशनाेक में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर चुनावी चर्चा की।
बीकानेर के इन नेताओं काे चुनावी जिम्मा
विधायक सुमित गाेदारा-संगरिया, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका-नाेहर, महामंत्री माेहन सुराणा-तारानगर, गुमानसिंह राजपुराेहित-सुजानगढ़, सत्यप्रकाश आचार्य, भागीरथ मूंड- रतनगढ़, भूपेन्द्र शर्मा-रावतसर के प्रभारी हाेंगे। माेहन पूनिया सरदारशहर में सुरेन्द्रपालसिंह टीटी के साथ रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें