फलोदी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को भी 22 कौवे मृत मिले। रेपिड रिस्पाँस टीम ने कौओं को एकत्रित कर उनका निस्तारण करवाया। बुधवार को जोशियों की बगीची व गुचियों की बगीची क्षेत्र में 19 कौए मृत पाए गए थे। पशु चिकित्सक डॉ. भागीरथ सोनी ने बताया कि शिवसर तालाब क्षेत्र, श्मशान भूमि, जोशियों की बगीची क्षेत्र व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय क्षेत्र में 22 कौए मृत मिले।

नगरपालिका ने मॉनिटरिंग व निस्तारण के लिए एक गाड़ी और 2 कर्मचारी उपलब्ध कराए हैं। पशुधन सहायक रामचन्द्र भी साथ रहे। वहीं, लोहावट में छह कौए मृत मिले।

वनपाल सुभागाराम खिलेरी ने बताया कि पुलिस थाना व सरकारी स्कूल में 3-3 कौए मृत मिले। पशुधन सहायक रामलाल पालीवाल, पदमाराम, ओमप्रकाश, श्रवण ने मृत कौओं का निस्तारण कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Between bird flu in the state, 22 crows were found in Phalodi and 6 crows in Lohawat on the second day.
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top