कस्बे में एक गाड़ी में 3 लोग गौ सेवा के नाम पर रुपए एकत्रित कर रहे थे। जिसे ग्रामीणों ने उन पर फर्जी कलेक्शन करने का आरोप लगाते हुए श्री रूप सुकून गौशाला समिति को सुपुर्द किया। तीनों से 5 हजार रुपए की राशि का गौ शाला के नाम बिल काटा गया।

कस्बे में बस स्टैंड पर राजलक्ष्मी गौशाला के नाम के पोस्टर लगी हुई एक वैन गाड़ी में 3 लोग कस्बे की दुकानों से गौशाला के नाम पर राशि एकत्रित कर रहे थे। तीनों लोगों पर संदेह होने पर ग्रामीणों ने वाहन सहित तीनों लोगों को पकड़कर बोरुंदा कि श्री रूप सुकून गौशाला समिति को सुपुर्द कर दिया।

जहां गौशाला समिति के अध्यक्ष रिकबचंद कोठारी, रामनिवास भाटी, दुर्गा राम सुथार, भिरदाराम टाक, आईदान राम भाटी, गोपाल सुथार व अन्य ने तीनों लोगों से 5 हजार रुपए की राशि का गौशाला की नाम की रसीद काटी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ये लोग राजलक्ष्मी गौशाला नागौर के नाम पर रुपए एकत्रित करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Villagers caught 3 thugs taking donations in the name of Gaushala
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top