पेज

रविवार, 3 जनवरी 2021

हर शाम को यहां हो जाती हैं सड़कें संकरी, सैकड़ाें ठेले वालों के चलते बढ़ी मुसीबत

प्रथम रेलवे क्रॉसिंग के पास ही यातायात पुलिस सहायता केंद्र बना हुआ है और इसके 100 मीटर दूरी पर ही यातायात व्यवस्था दम तोड़ रही है। शास्त्री सर्कल सड़क पर भले ही चार रास्तें जाने के लिए खुले हो लेकिन एक भी रास्ता ऐसा नहीं जिससे वाहन चालक या राहगीर को परेशानी न हो। चप्पे-चप्पे पर हाथ ठेलों, दुकानों के बाहर सामान व पाे पार्किंग में खड़ी सैकड़ों बाइकों से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है

लेकिन सुध लेने के लिए ना यातायात पुलिस पहल कर रही है ना ही नगर परिषद्। ओवरब्रिज निर्माण के चलते लंबे समय से शहर की व्यवस्थाएं प्रभावित है तो उपखंड प्रशासन को भी इसकी चिंता नहीं है। नतीजतन शास्त्री सर्कल बाजार में आने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो हर आधे-एक घंटे से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। शास्त्री सर्कल व गौर का चौक में यातायात व्यवस्था सुधार के लिए कई बार प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन किसी ने सुधार की जहमत तक नहीं उठाई।

शास्त्री सर्किल के पास ही है यातायात चौकी, फिर भी मुसीबत

शास्त्री सर्कल शहर का मुख्य बाजार है। यहां दर्जनों दुकानें बनी हुई है तथा सड़क के दोनों ओर 50 से अधिक हाथ ठेलों ने कब्जा जमाए रखा है। सड़कों के दायें-बायें वाली जगह को भी नहीं छोड़ा। इसके साथ ही यहां पर नॉ-पार्किंग भी है लेकिन दुकानों के बाहर सैकड़ों बाइकें खड़ी नजर आई। हाथ ठेलों की जगह निर्धारित के लिए कई बार नगर परिषद की बैठकों में मुद्दा उठा है लेकिन आज दिन तक बाजार में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास नहीं हुए।

शास्त्री सर्कल बाजार में चार रास्ते हैं। पहला पुराना बस स्टेंड ढाबे के पास, दूसरा अरोड़ा नमकीन, तीसरा घंटाघर गली और चौथा कचहरी रोड की तरफ जाने का रास्ता है। हर रास्तों पर अवैध कब्जों के चलते सड़कें संकरी हो गई है। यहां से अवैध कब्जों को हटाने की प्रशासन जहमत उठाए तो सड़क काफी साफ हो जाएगी तथा लोगों को आवागमन में सुगमता मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बालोतरा. गौर का चौक तरफ जाने वाले यातायात प्वाइंट के पास का दृश्य।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें