पेज

रविवार, 3 जनवरी 2021

सेवानिवृत्ति के बाद समाज सुधार व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करें: माली

सेवानिवृति के बाद समाज सेवा एवं समाज सुधार का कार्य करें। उक्त विचार मुख्य अतिथि नगरपरिषद बाड़मेर के अध्यक्ष दीपक माली ने आबकारी अधिकारी गेमराराम सुथार के सेवानिवृत के पश्चात जांगिड़ ब्राह्मण मारवाड़ एवं जांगिड़ बौद्धिक क्लब एवं जांगिड़ समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आबकारी अधिकारी बाड़मेर देवेंद्र दसेरा ने कहा कि सेवानिवृत के पश्चात शिक्षा का समाज में अलख जगाने पर योगदान दें।

जांगिड़ समाज द्वारा सुथार को अभिनंदन पत्र प्राचार्य डाॅ. हुकमाराम सुथार, हरीश जांगिड़ मारूड़ी, नीम्बाराम सुथार इत्यादि ने दिया तथा शाॅल एवं साफा, मालाओं द्वारा इनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मंगलाराम, पूर्व सरपंच नाथुराम गंगाला, डाॅ गणपतराम, तनसिंह राठौड़ भींयाड़, राकेश खत्री, रूपसिंह, मुरार सिंह, डाॅ. हरीश जांगिड़, रामकिशन जांगिड़ इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मठाधीश मगनपुरी, राजेन्द्र राठौड़ भूराराम, पदमाराम, मगाराम लुंजा सहित कई लोग उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Work in social reform and education after retirement: Mali
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें