पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की कार्यकारी मंडल की बैठक और नववर्ष मिलन समारोह वर्चुअल और कोरोना के नियमों की पालना करते हुए माहेश्वरी भवन झालावाड़ रोड पर हुआ। इसमें समाज में युवक-युवतियाें की शादी और समाज के जरूरतमंद लाेगाें की मदद पर चर्चा की गई। प्रदेशमंत्री महेशचंद अजमेरा ने बताया कि समारोह में समाज के हर युवक-युवती की जानकारी समाज पाेर्टल पर डालने की बात कही।

सभा में सम्पूर्ण भारत के 6 अंचल सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। पश्चिमांचल क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट उपसभापति राजेशकृष्ण बिरला ने प्रस्तुत की। दिवंगत समाजबंधुओं व शहीदों काे श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर हिण्डोली प्रधान कृष्णा माहेश्वरी, बूंदी जिला परिषद सदस्य रानी ईनाणी व हिण्डोली पंचायत समिति निशा सोमानी का सम्मान किया गया।
मुख्यअतिथि रहे माहेश्वरी समाज अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि समाज को परिवार की जानकारी एप पर डालनी हाेगी, ताकि आर्थिक सर्वेक्षण की जानकारी प्राप्त हो सके। कमजोर परिवार को सहयोग प्राप्त हो सके। लड़के लड़कियों की जानकारी मोबाइल पर मिल सके। अध्यक्षता कर रहे पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा अध्यक्ष घनश्याम लाठी ने प्रदेश कार्यसमिति के कार्ययोजना एवं समाजबंधुओं के लिए किए जाने वाले कार्य की विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत की।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र मोहन मूंदडा ने आभार जताया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सदस्य सुरेश काबरा, माहेश्वरी समाज कोषाध्यक्ष राजेन्द्र शारदा, मंत्री रामचरण धूत, प्रमोद भंडारी, ओम गट्टानी, राममंत्री, कृष्णगोपाल माहेश्वरी उपस्थित रहे।
समाज ने लाॅकडाउन में दिल खाेल कर की जरूरतमंदों की सेवा

बिरला ने बताया कि कोरोना में हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने का कार्य समाज के लोगों ने किया। समाज द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान, सेनेटाइजर, मास्क, भोजन व कपड़े आदि जरूरतमंदाें तक पंहुचाया। इस मौके पर कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ की रिपोर्ट जिलाध्यक्षों काे साैंपी।

ग्रुप इंश्याेरेंस करांए सदस्य

कार्यसमिति सदस्य नारायण कालानी ने 1 लाख से कम आय वाले परिवारों को ग्रुप इंश्याेरेंस से जोड़ने की समाज की स्कीम का फायदा लेने का आह्वान किया। इसमें पूरा अंशदान बांगड़ वेलफेयर सोसाइटी व महासभा के सहयोग से दिया जाता है। किसी सदस्य पर कोई आर्थिक बोेझ नहीं आता। साथ ही उनको पेंशन, स्वास्थ्य बीमा, छात्रवृत्ति की सहायता भी मिलती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Every information of the society will be found on the portal: Birla
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top