20 दिन से सर्वोदय बस्ती में पानी की लगातार किल्लत चल रही है। समस्या को लेकर मोहल्ले वाले शुक्रवार सुबह पानी टंकी के पास इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया। पार्षद लक्ष्मी देवी, कांग्रेस जिला महासचिव सुभाष स्वामी के साथ महिलाएं सुबह 8 से 11 बजे तक टंकी पर बैठी रहीं।
मोहल्ले वासियों का कहना है कि पानी की किल्लत को लेकर जब लोग सड़कों पर उतरते हैं तो एक-दो दिन सप्लाई दी जाती है, उसके बाद फिर वही हालात बन जाते हैं। प्रदर्शन करने वालों में जमीला हाजण, रईसा, कुलसुम, संतोष, मनोहरी, अमीना, फिरदौस, सहीदन, गुड्डी, फरजाना, जुले खां, हमीदा आदि हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें