मुरलीधर व्यास नगर स्थित राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा एक में प्रवेश के लिए शनिवार को लॉटरी निकाली जाएगी। जबकि कक्षा दो से लेकर 9वीं तक में प्रवेश की लॉटरी 29 जून को निकालेंगे। कक्षा एक में सभी सीटों पर नए प्रवेश होंगे। जबकि कक्षा दो से 9वीं में गत वर्ष स्वीकृत सीटों में से रिक्त हुई सीटों पर ही प्रवेश होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक उमाशंकर किराड़ू ने बताया कि 188 सीटों पर 846 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। कक्षा एक की 60 सीटों पर 174 आवेदन आए हैं। लॉटरी शनिवार को दोपहर 1 बजे स्कूल परिसर में निकाली जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें