भजनेरी गांव में पहले पॉजिटिव आई मां-बेटी के संपर्क में आने से इसी परिवार की 21 वर्षीया युवती भी कोरोना संक्रमित हो चुकी है। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। नैनवां के क्वारेंटाइन सेंटर में रखी गई युवती को कोटा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि भजनेरी गांव में दिल्ली से आई एक महिला व उसकी बेटी कोरोना पॉजिटिव आई थी।

गांव लौटने के बाद महिला के संपर्क में आए परिजनों सहित 30 लोगों को नैनवां लाकर क्वारेंटाइन कर दिया गया था, जिसमें महिला के परिवार के 6 सदस्य और मोहल्ले के 24 लोग शामिल थे। बुधवार को ही इन सभी के कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए कोटा भेजे गए थे। इन 30 लोगों में से 27 की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आ गई थी। परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पेंडिंग थी।

उन तीनों को क्वारेंटाइन सेंटर की पहली मंजिल पर शिफ्ट कर अलग रखा गया था। तीनों की रिपोर्ट शुक्रवार सुबह आ गई। जिसमें महिला की ननद की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इधर, युवती के पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आ गया। बीसीएमओ डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. एमएल मीना, डॉ लालचंद, डॉ. अनिता मीना, मेल नर्स योगेंद्र महावर, राजेश स्वामी, आयुर्वेद मेलनर्स रामपाल सेन सेंटर पर पहुंचे।

पॉजिटिव युवती को एंबुलेंस से कोटा रैफर किया। साथ ही क्वारेंटीन सेंटर को भी सेनेटाइज किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. एसएल मीना ने बताया कि भजनेरी के शेष परिवार सहित मोहल्ले के 29 जनों को क्वारेंटाइन सेंटर पर ही रोका गया है। इनके सोमवार को दोबारा इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

दिल्ली से ही पॉजिटिव होकर आई थी महिला
भजनेरी में 6 रोज पहले दिल्ली से पति के साथ लौटी विवाहिता और उसकी 9 माह की मासूम कोरोना पाॅजिटिव मिले थे। अब शुक्रवार को महिला की ननद पॉजिटिव आने के बाद अब तक जिले में कोरोना पाॅजिटिव के कुल केस 14 हो चुके हैं। दिल्ली से पति भी साथ आया था, तीनों का नैनवां अस्पताल में कोरोना सैंपल लिया गया था। 25 वर्षीया पत्नी और उसकी 9 माह की बच्ची कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे, जबकि पति की रिपोर्ट निगेटिव आई।

अब तक 14 पाॅजिटिव, 10 हो चुके निगेटिव
बूंदी. जिले में अब तक की गई कोविड-19 जांच में शुक्रवार को एक पाॅजिटिव केस और मिला है, जबकि 3474 सैंपल निगेटिव मिले हैं। गुरुवार को नैनवां के भजनेरी गांव में एक पाॅजिटिव केस सामने आया है। जिले में अब तक कुल 14 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें 10 केस पॉजिटिव से निगेटिव हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
देई/नैनवां. क्वारेंटाइन सेंटर पर रिपोर्ट तैयार करती चिकित्सा टीम।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top