बीकानेर के सिंथेसिस इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. श्वेता गोस्वामी ने बताया कि 29 जून से कक्षा 8 से 12 और टारगेट नीट एवं जेईई के ऑनलाइन मोड में नए बेच शुरू होने जा रहे हैं। पहले से इन क्लासेज के दो फेज सफलतापूर्वक चल रहे हैं जिनमें बच्चे चार माइनर टेस्ट भी दे चुके है।
इन दो फेज की सफलता के बाद संस्थान एक नया फेज सोमवार से शुरू करने जा रहा है जिसमें प्रीफाऊंडेशन में दो घंटे के लिए, फाउंडेशन में तीन घंटे के लिए और टार्गेट बैचेज में चार घंटे डिजीटल क्लासेज राजस्थान की अनुभवी फैकल्टी ले रही है।
उन्होंने बताया कि क्लासेज इस प्रकार से आयोजित होंगे कि बच्चे को ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग के समान अनुभव प्राप्त हो। प्रत्येक चौदह दिनों बाद सिन्डिजी एप के माध्यम से टैस्ट भी आयोजित किया जाता है और प्रोपर रैंकिंग भी आती है जिससे बच्चों को सही प्रतिस्पर्धी माहौल मिलता रहे।
उन्होंने बताया कि कोविड आपदा के कारण आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रति माह फीस में एडजस्ट हो जाएगी अत: उन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा अप्रत्यक्ष रूप से पूर्णत: निशुल्क हा़े जाएगी। डाॅ. गोस्वामी ने बताया कि सिंथेसिस अब नियमित रूप से ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा भी विद्यार्थियों को वर्ष पर्यन्त हमेशा के लिए उपलब्ध करवाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें