सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले जिले के 4.11 लाख लाभार्थियाें के डाक विभाग की ओर से पेंशन खाते खाेले जाएंगे। 40 दिनाें में ये खाते खाेलने हाेंगे। जिन लाभार्थियाें के खाते खाेले जाने हैं, उनकी सूची राज्य सरकार की ओर से डाक विभाग के जयपुर सर्किल कार्यालय काे दी गई है। वहां से पिछले दिनाें अलवर मंडल कार्यालय काे सूची प्राप्त हाे गई है।
इन दिनाें एरिया वाइज सूची संबंधित क्षेत्राें में भेजी जा रही है। कुछ क्षेत्राें में सूची पहुंच गई है, वहां पाेस्टमैनाें की ओर से खाते खाेलने का कार्य शुरू हाे गया है। जिले में अब तक करीब 700 खाते खाेले जा चुके हैं। अलवर शहर में पाेस्टमैनाें काे जल्द ही सूची दी जाएगी। खाता खुलनवाने के लिए आधार कार्ड और माेबाइल नंबर हाेना आवश्यक है। डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक हनीफ खान ने बताया कि 26 जुलाई तक जिले के 4 लाख 11 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियाें के खाेले जाने का लक्ष्य है।
यह होगा फायदा : खाता खुलने के बाद उपराेक्त श्रेणी के लाभार्थियाें के खाते में पेंशन आने के बाद वे आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) के तहत घर बैठे ही पेंशन राशि प्राप्त सकेंगे। इसके लिए उन्हें संबंधित डाकघर में फाेन व माेबाइल पर सूचना देनी हाेगी कि खाते में कितनी राशि निकलवानी है। पाेस्टमैन खाताधारक के घर जाकर राशि देकर आएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें