जिले के विभिन्न गांवों में लगातार टिड्डी दल पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अब अंकुरित हो रही खरीफ फसलों को टिड्डियों से नुकसान हो रहा है।कृषि विभाग का कहना है कि टिड्डियों के झुंड बाड़मेर जैसलमेर जिलों से जोधपुर जिले में प्रवेश कर रहे हैं।
शनिवार की रात जिले में तिंवरी ब्लॉक के भूंकरों की ढाणी,शिवनगर, महादेव नगर और चेराई समेत जिले के ओसियां, फलोदी, देचू व सेखाला ब्लॉक के 8 गांवों में टिड्डियों ने पड़ाव डाला। कृषि विभाग के उपनिदेशक वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि सूचना मिलने पर लोकेस्ट विभाग के साथ कृषि विभाग की टीमें रात में ही टिड्डियों के पड़ाव स्थलों पर पहुंची।
सभी स्थानों पर रविवार को सुबह चार बजे से ट्रैक्टरों पर लगे माउंटेन स्प्रेयर से केमिकल छिड़काव कर नियंत्रण अभियान चलाया गया जो सवेरे 8 बजे तक चला। इन्होंने बताया कि ये सभी दल एक से 2 किलोमीटर क्षेत्र में फैले हुए थे।
सोलंकी ने बताया कि इन टिडडी दलों पर नियंत्रण के लिए 29 ट्रैक्टर स्प्रेयर व 4 ड्रोन के साथ लोकेस्ट विभाग के 10 वाहनों से 126 लीटर कीटनाशक दवाओं का घोल बनाकर छिड़काव किया। केमिकल छिड़काव से 60 प्रतिशत टिड्डियों का खात्मा हुआ है। बाकी टिडि्डयां उड़कर दूसरे गांवों में चली गई। रविवार शाम को देचू ब्लॉक के कई गांवों में टिडि्डयों के पड़ाव की सूचना मिली। वहां सोमवार सुबह छिड़काव किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें