राजस्थान परमाणु विद्युत परियोजना में कार्यरत प्रमुख निर्माण कंपनी एचसीसी के ठेका श्रमिकों को 20 जून तक भी लॉक डाउन अवधि का 3 महीने का भुगतान नहीं मिला। जिस पर संयुक्त श्रमिक मोर्चा के पदाधिकारियों ने रावतभाटा थाना अधिकारी से फोन पर बात की उन्होंने कंपनियों से बात कर बताया कि 23 जून तक भुगतान कराने के प्रयास किए जाएंगे। इस मामले में पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया था।
ईएसआई का पूरा नहीं मिल रहा है रावतभाटा में इलाज- श्रमिकों ने यह भी बताया कि ईएसआई मेडिकल सुविधा का अंशदान वेतन से कटने के उपरांत भी रावतभाटा निजी अस्पताल में श्रमिकों का पूरा इलाज नहीं मिल रहा। उन्हें रेफर किया जाता है जबकि इलाज रावतभाटा में ही पूरा मिलना चाहिए।
श्रमिकों ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा डरा धमकाकर वेतन में से राशि वापस मांगी जा रही है, जिस पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कार्रवाई करने की बात कही। श्रमिकों के साथ प्रदेश इंटक सदस्य पवन जैन, बेरोजगार संघ के सलीम शेख, डीआर श्रमिक के अध्यक्ष इमरान खान, सीटू के अध्यक्ष कुंदन सिंह, निलेशकुमार, सचिव जाहिद अली, चामुंडा सेना के निर्भय सिंह भाटी, पिंटू सिंह ,मुकेश कुमार, प्रेम कुमार, जसवंत मीणा, प्रवेश कुमार जाटव मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें