जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 12 नए संक्रमित मिलने के साथ ही जिले में इस महामारी की चपेट में आए रोगियों की संख्या बढ़कर 364 हो गई है। रविवार को भिवाड़ी में 4, टपूकड़ा, थानागाजी व अलवर शहर में 2-2 और तिजारा में 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके अलावा रैणी क्षेत्र के कीलपुर खेड़ा निवासी कोर्ट का एक बाबू संक्रमित मिला है। इसकी भरतपुर के कामां कस्बे में ड्यूटी है और वहीं इसकी जांच हुई है।
भिवाड़ी में जिन 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उनमें से 3 दुराचार के आरोपी हैं। इनमें एक 17 साल का बाल अपचारी है। इन तीनों को बाबा मोहनराम मंदिर के भवन में क्वारेंटाइन के लिए बनी अस्थाई कोविड जेल में रखा हुआ है, इनके संपर्क में आने की वजह से 9 पुलिस कर्मियाें काे क्वारेंटाइन किया गया है। इनके अलावा एक निजी स्कूल के शिक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
थानागाजी क्षेत्र में मिले 2 रोगियों में से 1 असम राइफल्स का कांस्टेबल है, जिसकी ड्यूटी मणिपुर में है। यह 17 जून को अपने गांव नारायणपुर आया तथा 18 जून को सैंपल दिया था। थानागाजी के लीला मंढा गांव की एक महिला भी संक्रमित मिली है। वह दिल्ली से लौटी है। इसी प्रकार तिजारा पुलिस की ओर से गिरफ्तार मायापुर, टपूकड़ा निवासी 21 साल का आरोपी भी संक्रमित मिला है।
पुलिस ने इस आरोपी को एक लड़की से फेसबुक पर अश्लील चेटिंग करने में गिरफ्तार किया था। टपूकड़ा में बिजनौर से आया 40 साल का फैक्ट्रीकर्मी भी पॉजिटिव मिला है। वह कजारिया कंपनी में काम करता है। यूपी से आने के कारण इसकी जांच कराई गई। वहीं सहमत नगर शाहबाद में भी 29 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मानेसर की फैक्ट्री में काम करता है और 14 जून को घर लौटा था।
कर्मचारी काॅलाेनी व माेती नगर में लगाया कर्फ्यू
जिला कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कर्मचारी काॅलाेनी व माेती नगर में कर्फ्यू लगाया है। कर्मचारी कॉलोनी के बी ब्लॉक में संक्रमित के मकान से दक्षिण में वीके जैन के मकान तक एवं उत्तर में फैथ क्रेच स्कूल तक व मोती नगर में संक्रमित के मकान से उत्तर में आईटीआई के गेट तक एवं पूर्व में मकान नंबर 38 धनराज शर्मा के घर तक चारों तरफ के दायरे में आने वाले क्षेत्र को हाई रिस्क जोन घाेषित किया है। वहीं 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है।
शहर में संक्रमित दंपती की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं
अलवर शहर के मोती नगर में 26 साल के युवक और उसकी 20 साल की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जुकाम-खांसी होने पर ये दंपती सामान्य अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर की सलाह पर कोरोना की जांच कराई, जो रविवार को पॉजिटिव आई है। इस दंपती की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है और न ही ये कहीं भीड़ का हिस्सा बने हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें