वार्ड 12 मैं मुख्य रास्ते पर सीसी रोड वे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण पूर्व पालिकाध्यक्ष धर्मेंद्र तिल्लानी ने किया ।
वार्ड पार्षद छितर लाल डाबोडिया ने बताया कि सीसी रोड बनने से पानी की निकासी बंद हो गई थी ।इस समस्या को पूर्व पालिकाध्यक्ष धर्मेंद्र तिल्लानी को बताया तो वार्ड मे जाकर पानी की निकासी के लिए सीसी रोड के बीच मे नाला निर्माण का कार्य शुरू करवा कर समस्या का समाधान किया ।
निरीक्षण के दौरान जिला महामंत्री इमरान खान, जिला सहसंयोजक मन्नू खान, पार्षद छितर लाल डाबोडिया, सुरेंद्र बोयत, रवि, आरिफ हुसैन आदि मौजूद थे। वार्ड के लोगों ने पालिका का आभार जताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें