मानसून काे लेकर बुधवार काे प्रदेशवासियों का इंतजार बुधवार काे खत्म हाे गया। इस बार मानसून ने पिछले साल के मुकाबले 8 दिन पहले राजस्थान में दस्तक दी है। माैसम के जानकार प्राे नरपत सिंह राठाैड़ के अनुसार बुधवार काे मेवाड़ और हाडाेती के रास्ते मानसून में राजस्थान में प्रवेश किया है। पिछली बार 2 जुलाई काे बांसवाड़ा-डूंगरपुर के रास्ते मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया था।
राजसमंद शहर में डेढ़ घंटे तक तेज बरसात हुई वहीं उदयपुर शहर सहित जिले मेें कई जगह बुधवार दाेपहर काे कहीं हल्की ताे कहीं मध्यम बारिश हुई है। हालांकि शहर में बारिश एक जैसी नहीं हुई और दाेपहर बाद धूप भी निकल आयी। बीती रात भी मेवाड़ मेें कुछ जगह तेज बारिश हुई है। राजसमंद जिले के चिकलवास में सबसे ज्यादा 52 मिलीमीटर यानी दाे इंच बारिश हुई है।
सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई
उदयपुर शहर 1, डाया 20, वल्लभनगर 14,गाेगुंदा 49, केजड़ 16, अाेगणा 5, ऋषभदेव, 2, मदार 31, नाई 10,राजसमंद 25, भराई 30, चिकलवास 52, नंदसमंद, 49,बांसवाड़ा 5, कुशलगढ़ 13, प्रतापगढ़, 14,गादाेला टैंक 14, अरनाेद 20.
संभावना : 1-2 दिन कमजाेर पड़कर फिर सक्रिय हाेगा मानसून
प्राे नरपत सिंह राठाैड़ ने बताया कि मानसून का पहला दैार अभी पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है। राठाैड़ ने बताया कि मंगलवार काे पश्चिमी राजस्थान में उच्च तापमान के कारण एक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना था, उससे मेवाड़-हाड़ाैती में पहुंचा मानसून पश्चिम, मध्य और पू्र्वी राजस्थान में पहुंचकर सामान्य रूप से सक्रिय हुआ है। मानसून का यह पहला दाैर 1-2 दिन में कमजाेर पड़कर 3-4 दिन में फिर से सक्रिय हाे जाएगा, इसका असर खासकर मेवाड़ में रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें