दक्षिण पश्चिम मानसून ने समय से एक दिन पूर्व राजस्थान में दस्तक दे दी है। दक्षिण पश्चिम मानसून के राज्य में प्रवेश करने की सामान्य तिथि 25 जून है, लेकिन मानसून के लिए बनी अनुकूल परिस्थितियों की बजह से मानसून राजस्थान में सक्रिय हाे गया है। माैसम वैज्ञानिकाें के अनुसार गुरुवार काे बीकानेर संभाग में भी मानूसन सक्रिय हाेने की संभावना है। इससे अलग-अलग क्षेत्राें में बरसात हाे सकती है।
कृषि विभाग की माने तो इस बार राइस बेल्ट में 2000 हैक्टेयर से अधिक धान की रोपाई की जाएगी।
मानसून की बारिश फसल के लिए वरदान
प्रदेश के दक्षिणी जिलों बांसवाड़ा डूंगरपुर झालावाड़ होते तथा तेजी से ऊपर बढ़ते हुए पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालाैर को पूरा करते हुए जैसलमेर और पाली तक दस्तक दे दी। वहीं, पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों-सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, झालावाड़, कोटा, बूंदी, बारां, भीलवाड़ा को पूरा करते हुए अजमेर व सवाईमाधोपुर जिलों में मानसून सक्रिय हुआहै।
माैसम वैज्ञानिकाें के अनुसार 25 जून से उदयपूर, भरतपुर, काेटा, जयपुर, बीकानेर संभाग, जाेधपुर संभाग व अजमेर संभाग के अलग-अलग क्षेत्राें में हवाएं चलने के साथ ही कहीं तेज ताे कहीं हल्की बरसात हाेने की संभावना है।
माैसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 41.4 व न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीगंगानगर में मानसून अगले हफ्ते में आने की उम्मीद है। किसानों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार धान रोपाई का कार्य करने वाले यूपी व बिहार के श्रमिक अपने गांवों की और लौट गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें