परिवहन विभाग की ओर से रात नाै से सुबह पांच बजे तक यात्री वाहनाें के संचालन पर लगाई राेक हटाने के बाद बुधवार से रात्रिकालीन स्लीपर काेच बसाें का संचालन फिर से शुरू हाे गया है। अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन महेंद्र कुमार खीची की ओर से जारी आदेश मिलने के बाद श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय से रात्रि कालीन स्लीपर काेच बसाें का संचालन फिर से शुरू कर दिया है।
प्राइवेट बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष साेनू अनेजा ने बताया कि रात्रिकालीन बसाें का संचालन परिवहन विभाग का आदेश मिलने के साथ ही शुरू कर दिया गया है। हालांकि आदेश शाम काे देरी से मिलने के कारण श्रीगंगानगर से बीकानेर, जैसलमेर, लुधियाना, जालंधर व पठानकाेट आदि स्टेशनाें के लिए रात 9 बजे के बाद बसें रवाना की गई।
उन्हाेंने बताया कि गुरुवार काे जयपुर, अलवर, काेटा सहित विभिन्न स्टेशनाें के लिए भी बसाें का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि बसाें में यात्रा के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग के अनुसार ही बसें संचालित हाेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें