कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना अब गांवों में भी फैल रहा है और इसकी फैलने की स्पीड भी काफी तेज है। चिकित्सक खुद की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पूरे जोश से कोरोना से लडाई लड़े। उन्होंने कहा कि कोरोना गांवों में फैल रहा है और नेचर भी बदला है।
विभाग का रिस्पांस भी बहुत अच्छा है, लेकिन अब दैनिक काम-काज को भी गति दिया जाना जरूरी है, ताकि अन्य बीमारियों के मरीजों को परेशानी नहीं हो और सरकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि कोरोना का वहम नहीं करें और मरीजों को प्रोपर ट्रीट करें। सभी चिकित्सा केन्द्र नाॅर्मल फंक्शन पर आएं और क्वारेंटाइन सेंटर्स में ऐसी व्यवस्था हो कि वहां व्यक्ति 15 दिन आराम से रह सके। उन्होंने चिकित्सा विभाग को कोरोना काल में अच्छे काम के लिए बधाई दी।
एएनसी रजिस्ट्रेशन बहुत जरूरी: कलेक्टर ने कहा कि एएनसी रजिस्ट्रेशन बहुत जरूरी है। लाइन लिस्टिंग में जरा भी लापरवाही नहीं करें। कमियां सुधारें। लोगों से और विभागीय स्तर पर कम्यूनिकेशन बढाएं और हैड काउंट सर्वे के आधार पर टीकाकरण करें।
एमसीएच वीक में होंगे सभी पेंडिंग काम: कलेक्टर ने कहा कि अलग से एमसीएचएन सप्ताह मनाया जाएगा। इस सप्ताह में विशेष रूप से डाटा का संग्रहण, प्रबंधन और वेरिफाई करना जैसे कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके अलावा जेएसवाई के पेंडिंग पेमेंट और इससे संबंधित सभी कार्य भी इसी सप्ताह में निबटाने होंगे।
सीएमएचओ डाॅ. पी.एम. वर्मा ने दैनिक काम-काज, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, जेएसवाई, मौसमी बीमारियों, टीकाकरण और एएनसी आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दैनिक कामकाज में तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेक्टर मीटिंग पर राज्य स्तर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एमओ इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें