जयपुर में मुहाना के धौलाई स्थित विधानसभा नगर में चार हथियारबंद व नकाबपोश बदमाश साेमवार तड़के 2:50 बजे 23.85 लाख रुपयाें से भरा एसबीआई बैंक का एटीएम काट ले गए। इससे पहले वहां माैजूद टोडारायसिंह निवासी गार्ड रामस्वरूप सैनी काे बदमाशाें ने पिस्ताैल दिखाकर एटीएम में बने कमरे में बंधक बना लिया।

इसके बाद दो बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम मशीन की चेस्ट को काटकर नकदी से भरी ट्रे कार में रखी और फरार हाे गए। बदमाशाें ने वारदात काे करीब 20 मिनट में अंजाम दिया। एटीएम का सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम खराब हैं। बदमाशाें के जाने के बाद गार्ड ने पुलिस काे सूचना दी।

मौके पर पहुंची मुहाना थाना पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। एडिशनल कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि बदमाशों ने वारदात से पहले रेकी की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जयपुर. एटीएम के पास लगे सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश और उनकी संदिग्ध कार।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top