राज्य सरकार प्रदेश में आना-जाना, मॉल, होटल, दुकानें और बाजारों समेत बहुत कुछ अनलॉक कर चुकी है... ऐसे में 18 हजार भर्तियों को भी जल्द अनलॉक करने की जरूरत है। क्योंकि ये भर्तियां न ताे काेर्ट में अटकी हैं और न ही इन पर काेई विवाद है। सिर्फ काेराेना के कारण लगे लाॅकडाउन से छह भर्तियाें के 18081 पदाें पर नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। राज्य सरकार अगले दो महीने में ये नियुक्तियां दे सकती है।

इनमें सबसे ज्यादा 14 हजार भर्तियां ताे अकेले शिक्षा विभाग की हैं। इनमें वरिष्ठ अध्यापक और स्कूल व्याख्याता सहित कई पद शामिल हैं। इन छह में से तीन भर्तियाें के ताे परिणाम भी जारी हाे चुके हैं। जबकि बाकी तीन के नतीजे आना अभी बाकी हैं। अगर इनके भी परिणाम घाेषित हाे जाएं ताे महज एक महीने के भीतर नियुक्तियां मिल सकती हैं।

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती और प्रयोगशाला सहायक भर्ती (चिकित्सा विभाग) सहित 3 भर्तियों में परिणाम जारी हाे चुके हैं। इनमें चयनित 10,237 लाेग नियुक्ति के इंतजार में बैठे हैं। नियुक्ति की मांग काे लेकर ये बार-बार साेशल मीडिया पर अभियान भी चला रहे हैं। वहीं, स्कूल व्याख्याता, एनटीटी सहित 3 भर्तियां ऐसी हैं, जिनमें केवल नतीजे आना बाकी है। स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा इस साल 3 से 13 जनवरी तक हुई थी। एनटीटी भर्ती का भी अंतिम परिणाम बाकी है।

3 भर्तियां, जिनके परिणाम आ चुके हैं, सिर्फ नियुक्ति बाकी

  • 1. वरिष्ठ अध्यापक भर्ती

(9322 पद) : वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए आरपीएससी ने अप्रैल-2018 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद अक्टूबर-नवंबर 2019 में भर्ती परीक्षा हो गई। जुलाई 2019 में परिणाम जारी हुआ और दिसंबर 2019 में दस्तावेज सत्यापन हो गए। मार्च 20 में अंतिम परिणाम जारी हो गया। अब केवल नियुक्ति का काम अटका पड़ा है।

  • 2. वरिष्ठ अध्यापक भर्ती

(संस्कृत शिक्षा) (690 पद) :आरपीएससी ने इसके लिए मार्च 2018 में आवेदन मांगे थे। भर्ती परीक्षा के बाद नवंबर 2019 में परिणाम जारी कर दिया गया और दस्तावेजों की जांच की गई। पिछले महीने मई 2020 में इस भर्ती का अंतिम परिणाम भी जारी किया जा चुका है। अब केवल नियुक्ति का काम होना बाकी है।

  • 3. सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2018

(225 पद) : आयोजना विभाग में इस भर्ती के लिए मार्च 2018 में प्रक्रिया शुरू की थी। पिछले महीने मई 2020 में इसका अंतिम परिणाम भी जारी कर दिया गया है। अब केवल नियुक्ति का काम बाकी है। सिर्फ सरकार को हरी झंडी दिखानी है।

3 भर्तियां, जिनके नतीजे बाकी, वरना महीनेभर में नियुक्ति हाे

  • 1. स्कूल व्याख्याता भर्ती

(5000 पद) : आरपीएससी ने इसके लिए अप्रैल-2018 में आवेदन मांगे थे। इस साल 3 से 13 जनवरी तक इसकी भर्ती परीक्षा हुई। लेकिन पांच महीने बाद भी अब तक परिणाम जारी नहीं हुआ है। आयोग अगर इसका जल्दी परिणाम जारी कर दे तो दस्तावेजों की जांच के बाद अगले दो महीने में नियुक्ति मिल सकती है।

  • 2. प्रयोगशाला सहायक

(चिकित्सा विभाग) (1534 पद) :मई 2018 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने यह भर्ती निकाली थी। ये भर्तियां मेरिट के आधार पर की जानी थीं। इसमें 2 बार दस्तावेज का सत्यापन भी कराया जा चुका है। 70 विधायक इनकी नियुक्ति के लिए सरकार को पत्र भी लिख चुके हैं, पर अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई।

  • 3. पूर्व माध्यमिक टीचर

(एनटीटी) (1310 पद) : अगस्त 18 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 24 फरवरी 19 को परीक्षा ली। परिणाम 31 जुलाई 19 को जारी किया। महिला बाल विकास विभाग ने सितंबर-2019 में दस्तावेज सत्यापन किए। लेकिन अभी तक योग्य अभ्यर्थियों की सूची चयन बोर्ड को नहीं भिजवाई है।

शिक्षा मंत्री ने कहा, भर्तियों पर सरकार गंभीर है

भर्तियों को लेकर सरकार गंभीर है। इसलिए शिक्षा विभाग में चल रही सभी भर्तियों के माैजूदा स्टेटस की जानकारी अभ्यर्थियों को दी जाएगी, ताकि भर्तियों के बारे में सही जानकारी मिल सके और कोई अभ्यर्थी गुमराह नहीं हो।

- गोविंद सिंह डोटासरा, शिक्षामंत्री

बोर्ड का जवाब, एनटीटी भर्ती में सूची नहीं मिली है

एनटीटी भर्ती मामले में दस्तावेज सत्यापन के बाद महिला बाल विकास विभाग से अभी हमें योग्य अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही सूची मिलेगी। अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

- डॉ. बीएल जाटावत, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अशोक गहलोत (मुख्यमंत्री राजस्थान)
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top