प्रदेश में सोमवार को 302 नए कोरोना रोगी मिले। कुल रोगी 15232 हो चुके हैं। सोमवार को 7 लोगों की मौत हुई। इनमें सर्वाधिक 4 मौतें जोधपुर में हुईं। कोटा, उदयपुर और जयपुर में एक-एक मौत हुई। प्रदेश में कुल जांचें भी 7,09,592 तक पहुंच गईं।

बाड़ी से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की पत्नी सहित परिवार के 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि, मलिंगा ने 16 जून को अपनी भी जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद वे 17 जून को जयपुर में कांग्रेस की बाड़ाबंदी में शामिल हुए। फिर 19 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा जाकर वोट भी दिया।

जयपुर के 42 मरीजों में 24 विदेशी प्रवासी, जोधपुर में सर्वाधिक 45

स्थानीय प्रशासन बोला- धौलपुर में 77 नए रोगी, सरकारी आंकड़ों में 13 ही दर्ज

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक धौलपुर में सोमवार को 13 नए रोगी मिले, जबकि स्थानीय प्रशासन का दावा है कि 77 नए रोगी मिले। सरकार ने कहा कि यदि पुष्टि होती है तो मंगलवार के आंकड़ों में इसे जोड़ दिया जाएगा। उधर, जयपुर में 42 नए पाॅजिटिव मिले। इनमें 24 विदेशी प्रवासी हैं, जो होटलों में ठहरे थे।

जोधपुर में 45 रोगी मिले, जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक धौलपुर में सोमवार को 13 नए रोगी मिले, जबकि स्थानीय प्रशासन का दावा है कि 77 नए रोगी मिले। सरकार ने कहा कि यदि पुष्टि होती है तो मंगलवार के आंकड़ों में इसे जोड़ दिया जाएगा। उधर, जयपुर में 42 नए पाॅजिटिव मिले। इनमें 24 विदेशी प्रवासी हैं, जो होटलों में ठहरे थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top