वैश्विक महामारी कोरोना के रोगियों की बढ़ती तादाद के बीच क्षेत्र के लोगों के लिए सोमवार का दिन राहत लेकर आया जहां विगत सप्ताह से महवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती पावटा के दंपति सहित चार जनों को पूर्णत स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया।
इस बीच चिकित्सकों सहित अस्पताल प्रशासन ने कोरोना को हराने वाले इन संक्रमितों पर पुष्प वर्षा व फूल देकर उनकी हौसला अफजाई की। कोरोना वार्ड प्रभारी डॉक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि कोरोना से बीते दिनों में लगातार बढ़ रहे कोरोना रोगियों में से 6 जनों को महवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था। जहां अस्पताल में भर्ती कोरोना रोगियों को चिकित्सा टीम द्वारा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद व सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराए जाने के साथ उन पर लगातार मॉनिटरिंग रखी गई जिसके चलते अस्पताल में भर्ती रहे सभी 6 जनों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
सभी की हालत मैं अब पूर्ण सुधार है जिनमें से पावटा की दंपत्ति सहित चार जनों को डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है जबकि अस्पताल में भर्ती दो अन्य को भी जल्द ही डिस्चार्ज किया जाएगा। इस बीच चिकित्सा टीम द्वारा सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले पावटा के दंपत्ति सहित चार जनों पर चिकित्सा टीम व अस्पताल प्रशासन द्वारा पुष्प वर्षा कर उनकी हौसला अफजाई की।
इधर कोरोना को हराने वाले पावटा निवासी युवक खेल शंकर शर्मा का कहना था कि महवा अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान खाना, पानी दवाइयों के साथ अस्पताल मैं चिकित्सकों व स्टाफ के बेहतर व्यवहार के कारण वे कोरोना के स्ट्रेस से बचे रहे। यही कारण रहा कि वे जल्द ही कोरोना को मात देने में सफल रहे। उन्होंने लोगों से कोरोना के प्रति जागरूक रहने और इससे बिना डरे मुकाबला करने की बात कही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें